Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डोमजूर में सड़क पर पेड़ से फंदे से झूलता मिला शव

घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है

13 Jul 2025

डोमजूर में सड़क पर पेड़ से फंदे से झूलता मिला शव

कोलकाता। डोमजुड़ के लालबाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय राजमार्ग 16 के सर्विस रोड के किनारे पेड़ से एक व्यक्ति का झुलता हुआ शव बरामद किया गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे यह मामला और रहस्यमयी बन गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद डोमजुड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी साजि़श के तहत हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले लिलुआ थाना क्षेत्र में भी इसी तरह एक शव बरामद हुआ था। उस मामले में जांच के दौरान पता चला कि मृतक एक कार चालक था, जिसे हत्या के बाद फेंक दिया गया था और उसकी कार भी लूट ली गई थी। 
अब डोमजुड़ के इस मामले में भी पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं यहां भी किसी लूट या हत्या से जुड़ा मामला तो नहीं है। शव की शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लापता व्यक्तियों की रिपोर्टों से शव की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। साथ ही लिलुआ थाने की घटना से इस घटना का भी मिलान किया जा रहा हैं ताकि ये पता चल सके कि कही दोनों घटनाओं में क्या क्या समानताएं हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डोमजूर में सड़क पर पेड़ से फंदे से झूलता मिला शव
घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News